रणबीर कपूर ने दिखाई थी गली बॉय में दिलचस्‍पी, इस वजह से हट गए थे पीछे

साल 2018 के अंत में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर सिम्बा का खुमार अभी उतरा भी कि उनकी आगामी फिल्म गली बॉय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने जहाँ रैप अपनी आवाज में गाया है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने आलिया के होंठो का चुंबन भी लिया है। रणवीर सिंह ने एक स्ट्रीट बॉय रैपर के अंदाज में एक बार फ‍िर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

बता दें कि इस फिल्म में रणवीर की जगह पहले रणबीर कपूर नजर आने वाले थे। रणबीर कपूर ने खुद इस फ‍िल्‍म के लिए दिलचस्‍पी दिखाई दी थी।ये बात लगभग डेढ़ साल पहले की है। जब रणबीर को पता चला कि फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह भी होंगे तो उन्‍होंने मना कर दिया। चुंकि रणवीर सिंह को फाइनल किया जा चुका था तो वह उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहते थे।

अगर ऐसा हो जाता तो स्‍क्रीन पर आलिया भट्ट के साथ नजर आते रणबीर कपूर। खैर अब ट्रेलर सामने आ चुका है। ईवेंट में रणवीर सिंह ने साफ कह दिया कि यह फिल्म उनकी है और अगर ये किसी के पास जाती तो वो जलकर राख हो जाते। फ‍िल्‍म गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है। विवियन और नावेद गाने- मेरी गली में के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म के ट्रेलर का हर एक फ्रेम इतना शानदार है कि चाहते हुए इससे नजर नहीं हटाई जाती है। 2 मिनट 42 सैकण्ड के इस ट्रेलर की शुरुआत लडकों के एक झुंड से होती है, जहां सभी अपने रैप का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, यहां पर जब रणवीर के किरदार की बारी आती है तो वह दबे पांव अपने घर वापस लौट जाता है। ट्रेलर के मुताबिक रणवीर का किरदार पहले रैपिंग को बकवास मानता है, लेकिन धीरे धीरे उसका सपना बन जाता है कि वह अपने रैप से पूरे हिंदुस्तान को झूमने पर मजबूर करेगा। रणवीर सिंह को अपने सपने को पूरा करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पडता है, जब वह अपने परिवार वालों को अपने सपने के बारे में बताता है तो सभी इसके खिलाफ नजर आते है। एकमात्र उसकी खास दोस्त (आलिया भट्ट) इस राह पर उसका साथ देती है।

इस फिल्म से पहले जोया अख्तर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धडकने दो’ जैसी फिल्में बना चुकी है। गुल्ली बॉय आगामी माह की 14 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है।