खून से लथपथ... हाथ में धारदार कुल्हाड़ी, रणबीर का खूंखार अंदाज देख फैंस बोले - किलर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपने फैंस को नए साल का गिफ्ट दे दिया है। जी हां, एक्टर ने अपनी मोस्ट-अवेटेडअपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर क्या है। एनिमल के पोस्टर में रणबीर कपूर का साइड लुक दिखाई दे रहा है। रणबीर के इंटेंस लुक को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए हैं और पोस्टर में रणबीर की बॉडी, उनकेस्वैग, और किलर अंदाज के दीवाने हो रहे हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एनिमल के पोस्टर में लंबी दाढ़ी और घुंघराले लंबे बालों में खून से लथपथ रणबीर का इंटेंस लुक देखने लायक है। उनके हाथ में एक धारदार कुल्हाड़ी भी है और वे सिगरेट जला रहे हैं। एनिमल के पोस्टर में रणबीर का लुक इतना इंटेंस हैं, तो जरा सोचिए फिल्म में उनका किरदार कितना खूंखार होने वाला है। रणबीर का इतना खूंखार अंदाज किसी फिल्म में पहले नहीं देखा गया है।

एनिमल में रणबीर के लुक की उनके फैंस तो जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई रणबीर के लुक को खतरनाक बता रहा है तो कोई किलर कहकर उनकी तारीफ कर रहा है।लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने कबीर सिंह और पुष्पा को मिक्स करके एनिमल में रणबीर का लुक क्रिएट कियाहै। एक यूजर ने लिखा- 'कबीर सिंह और पुष्पा दोनों कैरेक्टर्स का मिक्स क्यों लग रहा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्या मतलब केजीएफ का रीमेकहोगा क्या?'

इस तारीख को रिलीज होगी एनिमल

रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म एनिमल इस साल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने कबीर सिंह बनाई थी। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग अवतार में दिखाई देने वाले हैं।