गोवा बीच पर रोमांटिक अंदाज में दिखे राजकुमार राव, गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

राजकुमार राव Rajkumar Rao इन दिनों गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा Patralekha के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। गोवा में छुट्टियां मनाने गए हुए राजकुमार और पत्रलेखा कि एक से बढ़कर एक रोमांटिक फोटोज नजर आ रही हैं। यह दोनों एक दुसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं इस लेटेस्ट फोटो में भी दोनों का हाथ में हाथ डालकर गोवा बीच किनारे घूमना इनके रिश्ते को और साफ करता है।

गोवा के बीच पर राजकुमार बॉलीवुड के हीरो की तरह तो वहीँ उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा हिरोइन की तरह नजर आ रहे थे। इन दोनों ki प्रेम कहानी सिटी लाइट फिल्म के दौरान शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी की भूमिका में दर्शकों के सामने नजर आए थे। एक साथ काम करते करते इन दोनों के बीच रोमांस की कहानी शुरू हो गई थी। गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंचे राजकुमार राव ने पहले दिन ही पत्रलेखा के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को बता दिया था की वो काम से फुर्सत निकाल कर पत्रलेखा के साथ सुकून के पल बिता रहे हैं। पत्रलेखा और राजकुमार राव दोनों ही इंस्टाग्राम पर हर एक पल की फोटो शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों की साथ उनके फैंस को बेहद खुशी दे रहा है।

बता दें पत्रलेखा जहां हाल ही में फिल्म नानू की जानू में नजर आई थीं तो वहीं राजकुमार रव फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे और अब जल्द ही उनकी कई फिल्मे रिलीज होने जा रही हैं। नुसरत भरूच के साथ तुर्रम खान में राजकुमार राव नजर आएंगे तो वहीं मेड इन चाईना में वो मौनी रॉय के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा मेंटल है क्या और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी उनकी अपकमिंग फिल्म है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म 5 वेडिंग भी रिलीज हुई हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है।