सामने आईं प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की तस्वीरें, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी (Priyanka Chora Nick Jonas Wedding) की रस्में जोधपुर के उमेद भवन पैलेस होटल में जोर-शोर से चल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की आज 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक संग शादी संपन्न होने के बाद मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रियंका चोपड़ा पीले और गुलाबी रंग के लहंगे चोली में नजर आ रही हैं और अपनी शादी की रस्मों को भरपूर इंजॉय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की देसी ड्रेस में गजब ढाह रही हैं और देसी गर्ल ने दिखा दिया है कि वे वाकई कमाल है। प्रियंका चोपड़ा एक फोटो में निक जोनास के साथ भरपूर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं और निक जोनास ने काला चश्मा पहन रखा है, तथा वे भरपूर मस्ती कर रही हैं। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद अब कल 2 दिसंबर को प्रियंका-निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। आज हुई शादी में 250 से भी ज्यादा मेहमान मौजूद थे जिनमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार जबरदस्त लुक में नजर आया। मुकेश के बेटे आकाश अपनी मंगेतर श्लोका मेहता संग दिखे तो वहीं ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद परिमल भी जेंटलमैन लुक में आए थे। इतना ही नहीं शादी में मुकेश के बेटे अनंत भी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग नजर आए थे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हैं। दोनों ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी। बात करें इस शादी में फोटोग्राफर की तो प्रियंका-निक की शादी के फोटोज और वीडियो का पूरा जिम्मा वही कंपनी संभाल रही है जिसने विराट-अनुष्का और दीपवीर की शादी को कवर किया था। खबर है कि प्रियंका-निक शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे जिसमें एक 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना जताई जा रही हैं। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा लेकिन अभी इसकी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। आखिर में आपको बता दें कि प्रियंका की शादी में बाकी मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। प्रियंका और अर्पिता अक्सर एक साथ पार्टी करती दिखती हैं। अर्पिता के अलावा गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग पहुंच थीं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में दस्तक दी थी।