OMG! प्रियंका चोपड़ा की इस खूबसूरत लाल ड्रेस की कीमत है तक़रीबन 3 लाख रूपये

इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इस समय न्यूयॉर्क में हैं। अपने स्टाइल से सबको लुभा लेने वाली एक्ट्रेस सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहती है। प्रियंका चोपड़ा की लाइफ स्टाइल को लेकर जो डेवलपमेंट उनमें हुए हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। इन दिनों उनके स्टाइल को लेकर लोग उन्हें इंडियन लेडी गागा कहने से भी बाज नहीं आ रहे। हाल ही में सामने आया रेड ड्रेस में प्रियंका का ग्लेम लुक बेहद अलग और खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को देखते ही लग रहा है कि यह प्रियंका का विंटर वेलकम का तरीका है। यह ड्रेस देखने में काफी गर्म लग रहा है, अब यह ड्रेस कितनी गर्माहट देता है यह तो प्रियंका जाने लेकिन कीमत जानकार आपको जरूर पसीने आ सकते हैं। खबरों की माने तो इस खूबसूरत रेड ड्रेस की कीमत 2 लाख 79 हजार 720 रुपए है। प्रियंका के इस ड्रेस को पहनने के बाद सोशल मीडिया पर इस ड्रेस में प्रियंका की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

इस तस्वीर में प्रियंका ने लाल वी-नेक अकिस ब्रांड का टॉप और स्कर्ट पहनी हैं। जिसमें इस टॉप की कीमत $ 1390 है और इस प्योर लेदर स्कर्ट की कीमत $ 2390 है, जो भारतीय कीमत में 1,76,860 रुपए की है। लेकिन इस तस्वीर में दिख रही लिप्सटिक भी इसी का हिस्सा है। प्रियंका ने अपने होंठों को अपने कपड़ों से सिंक किया जिसमें उन्होंने बेरी शेड की लिप्स्टिक लगाई है। उनके स्टेट हेयर्स फिर उनके एनिमल प्रिंट के शूज और रेड हैंडबैग ने मिलकर इस गेटअप को पूरा किया है। जो मिलाकर इसकी कीमत तीन लाख के करीब तक पहुंच जाती है।

बेहद सेक्सी लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, फीका पड़ा किम कार्दशियन का हॉट अंदाज

बता दे, हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्र‍ियंका बेहद ग्लैमरस लुक में एक इवेंट में देखी गई। प्रियंका चोपड़ा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा काफी स्टनिंग अंदाज में हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दशियन के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि, इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा न्यू-यॉर्क में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची हुईं हैं। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड की कई बड़ी स्टार भी पहुंची हुईं हैं। इस दौरान प्रियंका ने काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। पेस्टल कलर की ड्रेस के साथ देसी गर्ल ने डायमंड नेकलेस और ईयरिंग्स भी पहने हुए हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।