अब प्रियंका चोपड़ा कहलाएंगी डॉ. प्रियंका चोपड़ा, मिलेगा ये खास सम्मान

बाॅलीवुड के बाद हाॅलीवुड में अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत वापस लौटी हैं। अभी फिलहाल वह एक महीने में भारत में रहेंगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा।

अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर ख्याति प्राप्त कर चुकी इस अभिनेत्री को कल रविवार को बरेली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल एक समारोह में सम्मानित करेंगे। प्रियंका को चांसलर द्वारा एक स्मृति चिन्ह भी भेंट स्वरुप दिया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा को करियर में मिली उपलब्धियों और यूनिसेफ ग्लोबल गुडविल अंबेसडर के रूप में लोगों की सेवा करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन (मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी), (मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट), (फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज एंड मिनिस्ट्री ऑफ एअर्थ साइंसेज) और श्री राजेश अग्रवाल (उत्तरप्रदेश के फाइनेंस मिनिस्टर) भी मौजूद होंगे।

अपनी ख़ुशी का इज़हार करतें हुए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा,"समाज के लिए प्रियंका जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा होने और उसे सम्मान मिलने से मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है। उम्मीद करती हूं की भगवान उन्हें इस काम के लिए शक्ति दे ताकि वो असहाय लोगों की मदद कर सकें।"