110 कारीगरों की 3,720 घंटो की मेहनत के बाद तैयार हुआ था प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा, लिखवाया था पति का नाम

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी की पहली तस्‍वीरें (Priyanka Nick Wedding Pics) आखिरकार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। इन तस्‍वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जोधपुर के उम्‍मेद भवन में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने डिजाइनर सब्यासाची का एक बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में प्रियंका चोपड़ा किसी अपसरा से कम नहीं दिखाई दीं। प्रियंका के इस लहंगे को काफी बारीकी के साथ बनाया गया था।

सब्‍यसाची मुखर्जी ने प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे के बारे में कई खास बातें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। प्रियंका के लहंगे को बनाने में 3720 घंटे लगे थे जबकि तैयार करने के लिए कलकत्ता से 110 एम्ब्राइडर्स लगे। इस लहंगे पर हिंदी में प्रियंका के विदेशी पति निक और उनके माता-पिता, अशोक और मधु का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्‍ट बेल्‍ट पर डिजाइन किए गए थे। शादी में पहनी गई प्रियंका की ज्‍वेलरी भी अनकट डायमंड, पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्‍ड में बने हैं। प्रियंका के दूल्‍हा निक भी सब्‍यसाची की ही डिजाइनर शेरवानी में नजर आए हैं। प्रियंका की शादी की ये तस्वीरें सबसे पहले People मैगजीन ने शेयर की। उसके बाद प्रियंका और निक ने भी इन्हें शेयर किया।