संगीत में मां के साथ नाचीं प्रियंका, निक जोनास ने शादी की खुशी में इस तरह जमाया रंग, तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) ने पहली दिसंबर को ईसाई रीति रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी तो आज हिंदू रीति-रिवाज से दोनों विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इस म्यूजिकल नाइट उर्फ संगीत में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दोनों के परिवार और वहां आए मेहमानों ने शानदार परफॉर्मेंस से शाम को और शानदार बना दिया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के अलावा दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी परिवार समेत पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आई हैं जिसमें निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, अंबानी परिवार और परिणीति चोपड़ा भरपूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी की सारी रस्में राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस होटल में की जा रही हैं। यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का परिवार दोनों ही शादी की इन रस्मों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। तस्वीरें