प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे PM मोदी, नवविाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

शादी के बंधन में बंध चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी दोनों रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्‍वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्‍वीरों का इस जोड़ी के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 'देसी गर्ल' और विदेशी दूल्‍हे की इस जोड़ी ने दो दिन पहले ही जोधपुर के उम्‍मेद भवन में शाही ठाठ-बाट से क्रिश्‍चन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। ऐसे में क्रिश्‍चन अंदाज में जहां प्रियंका सफेद गाउन में नजर आई हैं, तो वहीं अपनी इंडियन शादी में प्रियंका ने लाल रंग का शादी का खुबसूरत जोड़ा पहना है। वही बीती रात शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया।

ताज पैलेस होटल में आयोजित रिसेप्शन में तमाम नामचीन हस्तियां पहुंची। रिसेप्‍शन में प्रियंका चोपड़ा ने फाल्‍गुनी शेन पीकॉक के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। बता दे, 3 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधे थे। कार्यक्रम सोमवार सुबह तक चले थे। इससे एक रात पहले दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों के मुताबिक विवाह किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने प्रियंका और निक को गुलाब के फूलों को गुलदस्ता दिया और नवविाहित जोड़े को शुभकामनाएं भी दी। रिसेप्शन में प्रियंका और निक दोनों का परिवार मौजूद रहा।