निक जोनस के लिए प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी... देखे वीडियो

अपनी लव लाइफ को लेकर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि प्रियंका ने अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई करने के लिए सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी है। प्रियंका चोपड़ा ने जब से निक जोनास का खुलेआम हाथ थामा है, गॉसिप्स का बाजार गर्म है और हर जगह दोनों की दोस्ती की चर्चा हो रही है।

हाल ही में निक जोनास ने सिंगापुर में अपना शो किया था और प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर इसी शो के लिए सिंगापुर गई थीं, और शो के तुरंत बाद वे भारत लौट आई हैं। शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए जबदस्त ढंग से चीयर किया और उनके कई वीडियो भी वायरल हुए है। यही नहीं जब शो के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ नजर आए तो मीडिया दोनों को देखकर दीवाना हो गया और प्रियंका-प्रियंका की आवाजें लगने लगीं। लेकिन सिर्फ जोनस ही मीडिया से मुखातिब हुए।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमे वह दिल्ली एअरपोर्ट पर VIP एग्जिट से बाहर निकल रही थीं तो फोटोग्राफर्स पहले से मौजूद थे। प्रियंका ने मीडिया को देखते ही चुपचाप अपनी इंगेजमेंट रिंग उतार दी। इसके बाद उसे अपनी जींस की जेब में रख लिया। प्रिंयका को लगा कि वो अपनी रिंग को कैमरे से बचा लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया । प्रियंका का अंगूठी उतारना और जेब में रखना, सबकुछ कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों उस समय प्रियंका चोपड़ा ने हड़कंप मचा दिया था जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म ' भारत' न करने का फैसला किया था। इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन आए थे। खबरों में निक जोनास को भी वजह बताया गया। वैसे प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म कर रही हैं, जिसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।