प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी में ईशा अंबानी और परिणीति समेत दिखे ये सेलेब्स, तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास ( Nick Jonas ) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई की रस्म के बाद वो इस वक्त अमेरिका में है और फिलहाल शादी की दूसरी रस्मों का लुत्फ उठा रही है।

जुलाई में प्रियंका की रोका सेरेमनी मुंबई में की गई थी। जहां इसके बाद एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। इसके बाद वो अमेरिका चली गई और अब अंग्रेजी रीति-रिवाजों के मुताबिक होने वाली रस्मों का मजा ले रही है। ब्राइडल शॉवर के बाद अब सोमवार को ही एम्स्टर्डम में भावी दुल्हन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। उन्होंने इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर सहित कई लोगों के साथ बैचलरेट पार्टी मनाई। इस पार्टी में प्रियंका शॉर्ट सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "फेदरवेट चैंपियन ऑफ द वर्ल्ड।"

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की शादी दोनों ही रीति-रिवाजों से की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक रुप से निक और प्रियंका की शादी की तारीख सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों 1 दिसंबर को इंडिया के जोधपुर में शादी करेंगे।