निक जोनस के भाई की शादी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वॉंटिको' के एक एपिसोड के विवाद के अलावा अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका के अफेयर की खबरें बॉलीवुड से हॉलीवुड तक चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है। लगातार प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और दोनों की तस्वीरों को देख दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों को तूल मिल रही है। वायरल हो रही फोटोज को देखकर कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को डेट कर रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ उनके कजिन राहेल तंबूरेली की शादी में पहुंची। यहां प्रियंका और निक दोनों एक दूसरे का हाथ थाम कर चलते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों में प्रियंका गोल्डन कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और इस ड्रेस में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक फॉर्मल्स में नजर आ रहे हैं। दोनों इससे पहले न्यू यॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे। यहां आपको बता दें कि प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ पर जल्दी से कभी बात नहीं करती हैं और उसी तरह उन्होंने कभी निक जोनस के बारे में भी बात नहीं की।

हालांकि, दोनों की कुछ डेट्स की तस्वीरें और अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि दोनों का यह रिश्ता सिर्फ दोस्तों से थोड़ा ज्यादा है। टीएमजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निक ने अपने भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल से प्रियंका को इंटरड्यूस करवाया है लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि निक ने प्रियंका को अपने माता-पिता से भी मिलवाया है या नहीं लेकिन दोनों का इस तरह से साथ में शादी अटेंड करना कहीं न कहीं इस बात की पुष्टि करता है कि निक की जिंदगी में प्रियंका काफी महत्व रखती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक पहली बार 2017 में मेट गाला में मिले थे।