न्यूयॉर्क में अपनी होने वाली सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra जल्द ही अमेरिकी पॉप सिंगर और मंगेतर निक जोनस Nick Jonas के साथ शादी रचाने जा रही हैं। हालांकि, उनकी शादी की डेट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं ऐसा लगता है कि प्रियंका और निक ने शादी के लिए सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर Priyanka Chopra Bridal Show एन्जॉय किया। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, उनकी सास डेनिस जोनस समेत कई करीबी एक्ट्रेस के साथ पार्टी एन्जॉय करते दिखे। एक खास वीडियो में प्रियंका अपनी मां और होने वाली सास के साथ डांस फ्लोर पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने साझा की है।

बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका के बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी में प्रियंका सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। मधु चोपड़ा इस दौरान ब्लैक आउटफिट और डेनिस जोनस रेड जम्पसूट में देखी गईं।

फिलहाल, प्रियंका के शादी की डेट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक दिसंबर महीने में सात फेरों के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होने की संभावना है।

निक ने प्रियंका के लिए खरीदा घर

वहीं खबरें हैं कि निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलिस में घर खरीद लिया है। इस खूबसूरत घर की कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। ये घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इसमें 5 कमरे हैं।

घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है। घर का इंटीरियर डिजाइन भी खूबसूरत है। बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक लग्जरी है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से प्रियंका का ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बीत रहा है। वे हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की वजह से अमेरिका शिफ्ट हुई हैं।