प्रियंका चोपड़ा करवाएंगी 'डेटिंग', भारत में जल्द लेकर आ रही है अमेरिकी डेटिंग एप 'Bumble'

लोगों को प्रियंका और निक की शादी का इंतज़ार है लेकिन प्रियंका इन दोनों एक नए काम में व्यस्त हैं। डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर पिछले दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं प्रियंका चोपड़ा अब कुछ ऐसे ही बिज़नस से जुड़ने जा रही हैं, जो डेटिंग से जुड़ा है। जी हां, खबर है कि प्रियंका ने 'बम्बल' नाम के डेटिंग ऐप में इन्वेस्ट करने जा रही हैं।

जी हां, बताया गया है कि प्रियंका ने एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट में भी पैसा लगाया है। यह एक ऐसा डेटिंग ऐप है, जहां इंटरेस्टेड यूज़र्स रोमांस और डेटिंग के लिए अपना पार्टनर तलाश कर सकते हैं। 'बम्बल' एक लोकेशन बेस्ड ऐप है, जो जल्द ही भारत में भी लॉन्च की तैयारी कर रहा।

इसके अलावा प्रियंका हाल ही में सैन फ्रांसिस्को गई थीं जहां एक इन्वेस्टर के तौर पर उन्होंने एक टेक स्टार्टअप में भी अपना पैसा लगाया है। इस नए पोर्टफोलियो का हिस्सा बनते हुए प्रियंका ने कोडिंग एजुकेशन कंपनी, होलबर्टन स्कूल में भी इन्वेस्ट किया है।

उन्होंने अपने इन्वेस्टमेंट 'बम्बल' के बारे में बताया कि यह एक डेटिंग और सोशल मीडिया ऐप है, जिसे तैयार किया है विटनी वोफ हर्ड, जो कि टेक की दुनिया में एक बेहतरीन स्टार्टअप फाउंडर के तौर पर जानी जाती हैं। अपने टेक वेंचर में नई पारी के शुरूआत करने की जानकारी देते हुए प्रियंका ने कहा 'बंबल' की भारत में लॉन्चिंग का उद्देश्य महिलाओं में डेटिंग ऐप के यूज को लेकर सुरक्षित और सहज महसूस कराना है। बंबल ने प्रियंका को लेकर बात करते हुए बताया कि प्रियंका उनकी फर्म में पार्टनर, एडवाइजर और इनवेस्टर के तौर पर जुड़ी हैं। Bumble एप के संस्करण में एक खास बात ये है कि इस एप में महिलाओं के पास ये अधिकार है कि वो बातचीत की पहल कर सकती हैं।

प्रियंका अपनी इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए लिखा है कि उनकी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि बम्बल और होलबर्टन स्कूल का हिस्सा बनकर वह काफी उत्साहित हैं और इन दोनों कंपनियों में निवेश का मौका पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'भारत' से कम बैक करने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब वो फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं ये फिल्म लेखिका आयशा चौधरी के जीवन पर बन रही है।