OMG... आखिर इस वजह से प्रियंका चोपड़ा के साथ निक ने करी अपने रिश्ते की शुरुआत, इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनास Nick Jonas और परिवार के साथ छुट्टियां Holidays मना रहे हैं जिसकी तस्वीरे दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। तस्वीरे बेहद ही खूबसूरत है और देख कर यह भी लग रहा है कि प्रियंका निक जोनास से साथ बेहद खुश है। इन तस्वीरों में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनके कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग भी हैं।

प्रियंका संग अपने रिश्ते को लेकर निक जोनस ने "ई! न्यूज" को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर वो क्‍या वजह थी कि हॉलीवुड का यह सितारा, इंटरनेशनल स्‍टार बन चुकी प्रियंका के साथ रिश्‍ते में जुड़े। इसके पीछे असली वजह है इन दोनों का अपने परिवार से जुड़ाव और अपने कल्‍चर के प्रति विश्‍वास बताया है। बता दें कि निक ने प्रियंका के साथ भारतीय रीति-रिवाज के साथ रोका किया है। निक जोनस का कहना है कि परिवार के प्रति प्रेम और विश्वास के कारण प्रियंका चोपड़ा और वो एक-दूसरे के करीब आए हैं। उन्होंने कहा, "वास्तव में जो चीज हम दोनों को जोड़ती है वह है हमारे परिवारों के प्रति हमारा प्यार और विश्वास और हमेशा उन लोगों को अहमियत देना जो आपके साथ रहने वाले हैं और हमने एक-दूसरे में यह गुण पाया। यह एक अच्छी चीज है और मैं उनके साथ अपना जीवन शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। निक ने बताया कि वह प्रियंका से एक दोस्त के माध्यम से मिले थे और उसके बाद एक दूसरे को समझने के लिए महीनों लगे। उन्‍हें यह तय करने में भी समय लगा कि एक-दूसरे के साथ होना सही है या नहीं।"

निक ने उस वायरल वीडियो पर भी बात की जिसमें पिछले महीने मुंबई में रोका समारोह में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और निक की मां डेनिस जोनस एक पंजाबी गाने पर डांस कर रही थीं। उन्होंने कहा, "यह बेशुमार प्यार है। हमने अच्छा समय बिताया, हम भारत गए थे और शानदार रोका समारोह आयोजित किया। इसे लगभग हमारे तथा उनके परिवार ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।"

रविवार को निक के 26वें जन्मदिन पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वे निक के गाल चूम रहीं थीं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की ओफिशीयल अनाउमेन्ट के बाद यह कपल सोशल मीडिया पर छाए रहने का कोई मौका नहीं छोड़ता।