प्रियंका और निक की रॉयल शादी में शरीक होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!

बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के सात फेरे लेने के बाद अब लोगों की नज़रें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर टिकी है। प्रियंका और निक की शादी को हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से 2 और 3 दिसंबर को अंजाम दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी का समारोह पांच दिन तक चलेगा। शादी का समारोह 28 नवंबर को जोधपुर में शुरू होगा। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम जोधपुर के उमेद भवन होटल में होंगे। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। वही खबरे आ रही है कि प्रियंका और निक की शादी में प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जोधपुर मे होने वाली शादी मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर सकते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा खबरें यहां तक आ रही हैं कि नरेंद्र मोदी नई दिल्ली मे होने वाले रिसेप्शन मे शामिल हो सकते हैं।

सात फेरे लेने से पहले प्रियंका चोपड़ा करेंगी ये काम

प्रियंका चोपड़ा शादी की पूर्व संध्या तक 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग करेंगी। रॉय कपूर फिल्म्स बैनर तले फिल्म का निर्माण कर रहे सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, "प्रियंका अद्भुत हैं। वह शादी की पूर्व संध्या तक हमारे साथ शूटिंग करेंगी। मैं मानता हूं कि उनका यह रवैया बेहद पेशेवराना है।"

सिद्धार्थ 49वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्मोत्सव के साथ हो रहे फिल्म बाजार के लिए पणजी में मौजूद हैं। उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सोनाली बोस द्वारा निर्देशित है और इसमें फरहान अख्तर भी प्रमुख भूमिका में हैं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रियंका और निक की शादी में जोधपुर जाएंगे, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं इन सब चीजों के बारे में पहले की बजाय इनके होने के बाद बात करूंगा।" इन दिनों फिल्म की टीम पुरानी दिल्ली में शूटिंग में व्यस्त हैं। यानी दूल्हे निक जोनास को शादी के एक दिन पहले तक दुल्हन प्रियंका के फ्री होने का इंतजार करना पड़ेगा।