'लाइफ़ इन ए मेट्रो' के रीमेक में नजर नहीं आयेगी परिणीति चोपड़ा, यह है वजह

अनुराग बसु साल 2007 की स्लिपर हिट फ़िल्म 'लाइफ़ इन ए मेट्रो' का रीमेक बनाने जा रहे है और इस फ़िल्म में कई सारे कलाकार नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा को इसके लिए अप्रोच किया लेकिन परि ने इस फ़िल्म को ठुकरा दिया। दरहसल, परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra, जिसकी हालिया रिलीज फ़िल्म नमस्ते इंग़्लैंड Namaste England बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद एक्ट्रेस अब फ़िल्में चुनने में काफ़ी सतर्कता बरत रही है। इसलिए परिणीति चोपड़ा ने दिग्गज फ़िल्ममेकर अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म करने से इंकार कर दिया है।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि परिणीति ने इस फ़िल्म को डेट इश्यू के चलते इंकार किया है। प्रवक्ता ने कहा कि, ''जिस डेट पर अनुराग परिणीति के साथ इस फ़िल्म के लिए शूट करना चाहते थे, वे डेट पहले से ही 'केसरी' और 'जबरिया जोड़ी' के लिए बुक है। इसलिए दुर्भाग्यवश वह इस फ़िल्म को कर पाने में असमर्थ है।''

यह है असली वजह

बता दें कि परिणीति ने अपनी दोनों फ़िल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन अब इस बारें में कुछ और खबरें भी सुनने को मिल रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि परिणीति ने इस फ़िल्म को करने से इंकार इसलिए किया क्योंकि ये एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है और परिणीति अपने करियर के इस पड़ाव पर किसी भी मल्टीस्टारर फ़िल्म में काम करना नहीं चाहती। खबरों का दावा है कि परिणीति को मल्टीस्टारर फ़िल्म करने का विचार उत्साहित नहीं करता है। इसलिए उन्होंने अनुराग बसु की इस फ़िल्म को करने से इंकार कर दिया।

आपको बता दें कि, लाइफ इन मेट्रो में चार कहानी साथ चलती है। साल 2007 में आई फ़िल्म लाइफ़ इन ए मे्ट्रो में शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत, कोकणा सेन शर्मा और इरफ़ान खान जैसे कलाकार नजर आए थे। परिणीति जल्द ही जबरिया जोड़ी और केसरी जैसी फ़िल्मों में काफ़ी अलग तरह का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी। जबरिया जोड़ी में जहां परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी वहीं केसरी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।