फिल्म War की सक्सेस पार्टी में वाणी कपूर ने किया दिशा पाटनी को KISS, तस्वीरें वायरल

2 अक्टूबर को रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है। फिल्म रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। वॉर को भारत में 4000 स्क्रीन्स (हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा) और ओवरसीज में 1350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। वही फिल्म की कमाई की बात करे तो वॉर ने वर्ल्डवाइड अब तक 448 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म की सक्सेस से खुश ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने सक्सेस पार्टी ऑर्गेनाइज की। इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी फिल्म सुपरहिट होने से बहुत खुश नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखकर पोज दिया और पार्टी में सभी का वेलकम भी किया। वही पार्टी में फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ दिशा पाटनी भी पहुंचीं। पार्टी में वाणी दिशा के गाल पर किस करती नजर आईं। दिशा पाटनी और वाणी कपूर के लुक को भी खूब पसंद किया गया। दोनों एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पार्टी के दौरान वाणी कपूर और दिशा पाटनी बेहद खुश नजर आईं। वाणी और दिशा पाटनी अच्छी दोस्त हैं और दोनों को कई अवॉर्ड फंक्शन पर भी साथ में देखा गया है।

ऋतिक के साथ पार्टी में उनके फिल्म निर्माता पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन भी शामिल हुईं। ऋतिक रोशन को लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश थी, वॉर की सक्सेस ने उनकी ये इच्छा भी पूरी कर दी है।