अपनी रिलीज के पांचवे दिन 37.40 करोड़ की शानदार कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' (War) ने महानवमी के दिन यानि बीते सोमवार 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 186 करोड़ पहुंच गई है। अब फिल्म को 200 करोड़ कमाने के लिए सिर्फ 14 करोड़ की जरूरत है और आज दशहरा पर फिल्म आराम से ये आकड़ा छू लेगी। गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई 'वॉर' ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45, चौथे दिन 28.7 करोड़, पांचवे दिन 37.40 और छठे दिन 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक वॉर ने अपनी शानदार ओपनिंग से भारत, मिशन मंगल, केसरी और गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म ने कनाडा, यूके और यूएई में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
बता दे, वॉर 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने सलमान खान की भारत (42.30 करोड़), मिशन मंगल (29.16 करोड़), साहो (हिंदी) (24.40 करोड़) और कलंक (21.60 करोड़) के फर्स्ट डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है।
कमाई से इतर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला। यहां तक कि लोगों ने ऋतिक (Hrithik Roshan) और टाइगर (Tiger Shroff) की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाहॉल के बाहर लाइनें लगाई हुई थीं। फिल्म ने अपनी प्रीबुकिंग के जरिए रिलीज से पहले ही 31-32 करोड़ रुपये कमा लिये थे। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा 'वॉर' (War) समीक्षकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है। फिल्म को पहले 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। 'वॉर' ने गुजरात में सबसे ज्यादा कमाई की है। कमाई से इतर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला।
बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है। फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं। बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन। बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है। कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है। इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा।