विद्या बालन प्रेग्नेंट है!, सोशल मीडिया पर हो रही है ऐसी चर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने साल 2012 में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और रॉय कपूर फिल्म्स के फाउंडर सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी रचाई। दोनों की लव स्टोरी मजेदार है। दोनों की मुलाकात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के बैकस्टेज में हुई थी। बाद में डायरेक्टर करण जौहर ने दोनों की मुलाकात करवाई। करण दोनों के ही कॉमन फ्रेंड थे। सिद्धार्थ और विद्या दोनों ही इंडस्ट्री में मशहूर थे, इसलिए बाहर ज्यादा मिलना नहीं हो पाता था। इसी का परिणाम ये हुआ कि दोनों मिलना कम लेकिन बातें ज्यादा करने लगे। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और सिद्धार्थ ने विद्या को शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों की शादी साउथ इंडियन और पंजाबी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई। वही अब ख़बरें आ रही है कि विद्या बालन प्रेग्नेंट (Vidya Balan Pregnant) है।

दरअसल, हाल ही में विद्या बालन को ब्लैक कलर के आउटफिट में स्पॉट किया गया। उन्होंने डेनिम जैकेट को टीमअप किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो देख लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं।

एक फैन ने लिखा- क्या विद्या प्रेग्नेंट हैं? वहीं दूसरे ने लिखा- बेबी कपूर के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते हैं। खैर, विद्या प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की भी ऐसी ही खबरें आई थीं। हालांकि, ये खबरें निराधार साबित हुई। गलत कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को तो बयान देना पड़ा कि प्रियंका प्रेग्नेंट नहीं हैं।

अनुष्का शर्मा ने तो ऐसी रिपोर्ट्स पर भी निशाना साधा जिसमें एक्ट्रेस की शादी के बाद प्रेग्नेंसी की बात कही जाती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन मशहूर साउथ सुपरस्टार और राजनेता एनटीआर की बायोपिक में नज़र आईं थीं। विद्या इसके अलावा अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। मिशन मंगल को जगन शक्ति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी, नित्या मेनन और कीर्ति कुल्हाड़ी जैसे सितारे नज़र आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है। वही अक्षय सिर्फ मिशन मंगल ही नहीं बल्कि हाउसफुल 4, गुड न्यूज, लक्ष्मी बॉम्ब और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। वही सिद्धार्थ की बाद करे तो वर्तमान में वे अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।