'भूत' Box Office : विक्की कौशल की एक्टिंग से खुश फैन्स, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग

रोमांटिक फिल्में बनाने के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) की पहली हॉरर फिल्म 'भूत (Bhoot)' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने काम किया है। विक्की कौशल स्टारर 'भूत' को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले। फैंस विक्की कौशल की एक्टिंग से तो खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म की कहानी से थोड़ा नाखुश दिखाई दिए। फिल्म दर्शकों को ज्यादा लुभाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। वहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन 5 से 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

सिंगर मीका सिंह की मैनेजर ने की आत्महत्या, स्टूडियो में खाई नींद की गोलियां

करीना-शाहिद के ब्रेकअप का खुला राज, एक्ट्रेस ने बताई यह वजह
बता दें कि इस फिल्म को भानु प्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर और शशांक खेतान हैं। इस फिल्म के जरिए शशांक खेतान बतौर फिल्म निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म के टाइटल के लिए करण जौहर ने मशहूर फिल्म डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा से मुलाकात की थी। राम गोपाल वर्मा ने ही 2000 के दशक में भूत टाइटल के साथ अपनी दो फिल्में बनाई थीं। बता दे, विक्की कौशल स्टारर 'भूत' के साथ-साथ आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'गे' लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 से 9.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

आगे आने वाले दिनों में यह दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली है। अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है।