पार्टी में सिर्फ ‘चिप्स’ खा सकते हैं तैमूर, माँ करीना कपूर बनाती हैं डाइट प्लान

करीना कपूर खान अपने खान-पान पर बहुत ध्यान देती हैं। अपनी फिटनेस को लेकर वे सचेत रहती हैं। इसी तरह वह बेटे तैमूर अली खान को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं। करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के डायट को लेकर हमेशा बहुत सचेत रहती हैं। उन्होंने कहा है कि तैमूर अली खान केवल घर का बना खाना खाता है। यह बात उन्होंने अपने पति सैफ अली खान के साथ डायटिशियन रूजुता दिवेकर के साथ अपनी डाइट और जीवनशैली को लेकर हो रही बातचीत के दौरान कही।

जब उनसे उनके दो साल के बेटे तैमूर के डाइट के बारे में पूछा गया तो करीना ने कहा, ‘मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। तैमूर बर्थडे पार्टीज में जाता है पर उसे बाहर खाने की इजाजत नहीं है। यह गलत है, लेकिन फिर भी ऐसा ही है। सैफ ने इस पर कहा, ‘हालांकि वह चिप्स खाता है।’ करीना ने कहा कि तैमूर की डाइट में ज्यादातर घर पर पकाए जाने वाले हेल्दी फूड होते हैं। जैसे खिचड़ी, इडली-डोसा। करीना ने यह भी कहा कि वह हर दूसरे महीने तैमूर के खाने का एक प्लान तैयार करती हैं। महीने के हिसाब से मैं इसे बदलती रहती हूं। उस महीने उसे जो भी फल या सब्जियां खानी चाहिए उसका मैं एक प्लान तैयार करती हूं जिसे तैमूर भी पसंद करता है।