सुशांत की मौत से सोनू सूद शॉक्ड, कहा - दिल टूट गया है...भाई.., काश ये खबर सच ना होती

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र 34 साल थी। माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत के अचानक उठाए इस कदम की जानकारी जिस किसी को भी मिली, हैरान रह गया। अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर और सुशांत के टीवी जगत के दोस्तों ने उनकी आत्महत्या की खबर पर हैरानी जताई है। लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि सुशांत आखिर इतना बढ़िया करियर होने के बाद भी ऐसा क्या वजह थी जो उन्होंने ऐसा किया। बॉलीवुड और टीवी के तमाम एक्टर्स सुशांत के जाने पर शोक जता रहे हैं। सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, 'शॉक्ड...दिल टूट गया है...भाई..मेरे पास शब्द नहीं हैं। काश ये खबर सच ना होती।' सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो भी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'ये सही नहीं है। तुम्हें यहां और ज्यादा समय तक रहना था।'

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अक्षय कुमार, अनुपम खेर, ऋचा चड्ढा संग अन्य ने ट्वीट किया है। ऐसे में एक्टर सोनू सूद का रिएक्शन भी सामने आ गया है। सोनू को सुशांत के जाने का बेहद दुख है।

सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। वो मुंबई के बांद्रा में अकेले रहते थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके बारे में खबर दी। इस समय पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों की मिली सभी सदमे में आ गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए। घर के लोग उन्हें संभालने में जुटे हैं। वे होश में आते हैं और फिर थोड़ी देर बाद बेहोश हो जा रहे हैं। करीबी लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों को घर बुलाया गया है। सुशांत के पिता पटना में राजीव नगर स्थित रोड नंबर 6 में रहते हैं। सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। 90 के दशक में पूरा परिवार पटना आ गया। पिता केके सिंह सरकारी अधिकारी रहे हैं। सुशांत की पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल से हुई है। इसके बाद वे दिल्ली चले गए। खगड़िया में सुशांत का ननिहाल है। पिछले साल यहां उनका मुंडन संस्कार भी किया गया था। सुशांत के गांव वालों को यकीन ही नहीं हो रहा है उन्होंने सुसाइड किया है।