लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे सुशांत, मौत के बाद अधूरे रह गए सपने, शेयर की थी लिस्ट

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 8 जून को सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था। सुशांत सिंह राजपूत का निधन पूरे बॉलीवुड के लिए एकर सदमा है। हर कोई सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत एक महत्वकांक्षी कलाकार थे। उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही, वो इसके अलावा बड़े-बड़े सपने भी देखा करते थे। एक्टर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपने वो सपने साझा किया करते थे। एक्टर के ऐसे सपने थे जिन्हें जान फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे।

ये थे सपने

सुशात सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बताया था कि उन्हें प्लेन उड़ाने से लेकर, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखानी थी। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियों का भी खासा शौक था। वो लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदना चाहते थे। सुशांत एक अच्छे एक्टर के अलावा संवेदनशील इंसान भी थे। वो पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ों को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सिमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयारी कराना, महिलाओं को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी उनकी इस सपनीली लिस्ट में शामिल थी।

करा रहे थे डिप्रेशन का इलाज

बता दे, कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। इंडस्ट्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। जिस वक्त सुशांत ने सुसाइड किया, तब दोस्त भी घर में थे। जब सुबह दोस्तों ने आवाज दी तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ा गया तो सुशांत सिंह राजपूत की लाश मिली। कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह डिप्रेशन का इलाज कर रहे थे। कुछ करीबियों का कहना है कि एक एक्ट्रेस से उनका अफेयर था और इन दिनों वह अफेयर ठीक नहीं चल रहा था। सुशांत इसे लेकर भी परेशान थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

अक्षय ने कहा- इस घटना से हैरान हूं

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे। जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता।

धोनी की बायोपिक में सुशांत के साथ काम करने वाले आलोक पांडे ने कहा- सुशांत तो ऐसा बिल्कुल नहीं था, वह बहुत ही स्प्रिचुअल थे। मुझे बहुत मानते थे। तब दिशा सलियन शायद उसकी मैनेजर नहीं थी। लेकिन, अंकिता (सुशांत की एक्स गर्लफ्रैंड) आती थी और तब तक दोनों के बीच सब ठीक था। सुशांत के सुसाइड का कोई रीजन दिखाई नहीं देता है। उसे खूब वाहवाही मिल रही थी, उसने छिछोरे में भी अच्छा काम किया। उसे अभी भी काफी काम मिल रहा था।