सुशांत के बैंक स्टेटमेंट में खुला राज, 90 दिनों में 4.64 से घटकर 1.4 करोड़ रुपए हुआ बैलेंस, रिया के फैमिली मेंबर्स पर किया गया खर्च

कोटक महिंद्रा बैंक से सुशांत सिंह राजपूत के खाते की डिटेल सामने आई है, जिसके अनुसार 5 बार पूजा-पाठ के लिए करीब 3 लाख रुपए का पेमेंट किया गया है। पंडित को भी पैसा ट्रांसफर किया गया है। कोटक महिंद्रा बैंक से सुशांत के खाते के जो पेपर आए हैं, उनमें 2019 में 14 और 22 जुलाई, इसके बाद 2, 8 और 15 अगस्त को सुशांत के कार्ड से पूजा-पाठ सामग्री के लिए पैसे का भुगतान हुआ। 15 अगस्त के बाद कोई पैसा इस तरह के काम के लिए नहीं निकाला गया। रिपोर्ट में तारीख-दर-तारीख पांचों बार की रकम की जानकारी भी साझा की गई है, जो इस प्रकार है:-

तारीख निकाली गई रकम

14 जुलाई 2019 - 45 हजार रुपए (पूजा सामग्री के लिए)
22 जुलाई 2019 - 55 हजार रुपए, 36 हजार रुपए
2 अगस्त 2019 - 86 हजार रुपए (पूजा सामग्री के लिए)
8 अगस्त 2019 - 11 हजार रुपए (पंडित की दक्षिणा)
15 अगस्त 2019 - 60 हजार रुपए (पूजा सामग्री के लिए)

हालाकि, सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया ने इस पैसे का इस्तेमाल अभिनेता पर जादू-टोना करने के लिए किया।

रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों पर पैसा किया गया खर्च

14 अक्टूबर 2019 सुशांत के बैंक खाते में 4.64 करोड़ रुपए का बैलेंस था, जो महज 90 दिनों में घटकर 1.4 करोड़ रुपए बचा था। बैंक अकाउंट की डिटेल के मुताबिक, रेगुलर बेसिस पर सुशांत के खाते से कई ट्रांजेक्शन हुए, जो रिया और उनके फैमिली मेंबर्स के नाम पर थे। एक बड़ा अमाउंट कैश के रूप में भी निकाला गया था। हालांकि, इसकी वजह अभी तक पता नहीं चली है। खाते में जमा पैसे का एक बड़ा हिस्सा सुशांत के निजी खर्चों और टैक्स पेमेंट के रूप में हुआ था। 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान उन्होंने जीएसटी के रूप में किया था।

कुछ खर्चों की डिटेल इस प्रकार है:-

- 14 अक्टूबर 2019 को बैलेंस 4.64 करोड़ रुपए।
- 14 अक्टूबर को रिया के भाई शोविक के अकाउंट में 81,901 रुपए ट्रांसफर हुए।
- 15 अक्टूबर को 4.7 लाख रुपए रिया के भाई शोविक के होटल खर्च के लिए भेजे गए।
- 15 अक्टूबर 2019 को 4.3 लाख रुपए दिल्ली के होटल ताज में रहने के लिए भेजे गए।
- 16 अक्टूबर 2019 को रिया और शोविक के दिल्ली के हवाई टिकट के लिए 76 हजार रुपए भेजे गए।
- 14 नवंबर 2019 को रिया के नाम पर डेढ़ लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ।
- 20 और 21 नवंबर 2019 को रिया के मेकअप और शॉपिंग पर 75 हजार रुपए खर्च हुए।
- 24 नवंबर 2019 को रिया की शॉपिंग पर 22 हजार 220 रुपए खर्च हुए।
- 25 नवंबर को इसी खाते से रिया के भाई की ट्यूशन फीस दी गई।