सुशांत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए करण जौहर ने उठाया ये बड़ा कदम

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर करण जौहर और आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स के फॉलोअर्स की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। लोगों का कहना है कि सुशांत के पास कई बड़ी फिल्में थीं, लेकिन एक बड़े प्रोड्यूसर से बहस के बाद अचानक ही सारे प्रोजेक्ट्स से उनका नाम हटा दिया गया। जिसके चलते वह काफी परेशान थे और इसी वजह से एक्टर ने बीते रविवार (14 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

इन 4 लोगों को ट्विटर पर कर रहे फॉलो

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोगों को एक साथ अनफॉलो कर दिया है और अब वह सिर्फ 4 ही लोगों को ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं। जिनमें बॉलीवुड के तीन स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शामिल हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शन्स और उसके सीईओ अपूर्वा मेहता को भी फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर उन सभी स्टार्स और सेलिब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया, जिन्हें वह इससे पहले तक फॉलो कर रहे थे।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस और बड़े स्टार्स पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक्टर को इंडस्ट्री में साइडलाइन किया जा रहा था। जिसकी वजह से सुशांत परेशान चल रहे थे। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध किया था जिनमें से उन्होंने दो फिल्में—शुद्ध देसी रोमांस और ब्योमकेश बख्शी का निर्माण कर लिया था और तीसरी फिल्म बेफिक्रे बनाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का चुनाव कर लिया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की आदित्य चोपड़ा से अच्छी खासी बहस हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने सुशांत को अपने बैनर तले बैन कर दिया था।

आदित्य चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत की इस लड़ाई में अपनी आदत से मजबूर करण जौहर भी शामिल हो गए। जिन दिनों आदित्य के साथ सुशांत सिंह की लड़ाई की बातें हो रही थीं, उन्हीं दिनों करण ने उन्हें अपने बैनर की फिल्म ‘ड्राइव’ के लिए साइन किया था। ‘ड्राइव’ जब बनकर तैयार हुई तो करण ने अपने प्रिय मित्र के इशारे पर इस फिल्म को नामंजूर कर दिया और इस पर फिर से काम करवाना शुरू किया। इसी बीच आदित्य चोपड़ा ने नामी निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ का निर्माण करने की घोषणा की। यह शेखर कपूर की महत्त्वाकांक्षी परियोजना थी जिसे वो पिछले दो दशक से बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हो पा रहे थे। जब आदित्य ने इसे प्रोड्यूस करना मंजूर किया था तो लगा एक बेहतरीन कथा दर्शकों के सामने आएगी। शेखर कपूर इसे ऋतिक रोशन के साथ बनाना चाहते थे लेकिन मोहनजोदारो के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अन्त में शेखर ने इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चयन किया। सुशांत ने इसके लिए तैयारियाँ शुरू कर दी थी। जैसे ही आदित्य चोपड़ा को इस बात की जानकारी मिली कि शेखर इस प्रोजेक्ट को सुशांत सिंह के साथ बनाना चाहते हैं उन्होंने इससे तुरन्त अपने हाथ खींच लिए और यह फिल्म बंद हो गई।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दर्ज हुई FIR में अपना नाम देखकर चढ़ा एकता कपूर का पारा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड के अन्य कई बड़े निर्माताओं ने इन दोनों की हाँ में हाँ मिलाते हुए सुशांत को बैन करना शुरू कर दिया जिसके चलते उनके पास फिल्मों का टोटा हो गया। उनकी अन्तिम बड़ी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ‘छिछोरे’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कारोबार किया था। सुशांत का अभिनय श्रेष्ठ था लेकिन खेमेबंदी के चलते उन्हें इसके लिए कोई पुरस्कार नहीं मिला था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर में 8 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के खिलाफ वकील सुधीर कुमार ओझा ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। जिसमें करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, दिनेश विजान और सलमान खान का नाम शामिल है।