पंचतत्‍व में व‍िलीन हुए सुशांत स‍िंह राजपूत, करीब‍ियों ने नम आंखों से दी अंतिम व‍िदाई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित शमशान घाट में किया गया। यहां एक्टर के परिवार समेत दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

सुशांत ने रविवार को आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था। महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने इस दुन‍िया को अलविदा कह द‍िया।

कोरोना वायरस की वजह से सुशांत के अंतिम संस्कार से ज्यादा लोग तो शामिल नहीं हुए। लेकिन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे सुशांत को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे थे।

इन सेलेब्रिटीज में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, डायरेक्टर अभिषेक कपूर, वरुण शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, कृति सेनन, विवेक ओबेराय, पूजा चोपड़ा शामिल थे। बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए सुशांत के पिता और परिवार के अन्य सदस्य दोपहर में मुंबई पहुंचे थे। विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में सुशांत को अंतिम विदाई दी गई।