लॉकडाउन में बाहर निकले सुनील ग्रोवर, खाने पड़े डंडे

कोरोना वायरस (Coronavirus) की साइकिल को तोड़ने के लिए देश की केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन का पालन हो इसके लिए पुलिस भी काफी सख्ती कर रही हैं। अब सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन पर एक फोटो पोस्ट किया है। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है। इसमें सुनील ग्रोवर अंग्रेज सैनिक के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है- घर से निकलते ही। वहीं, दूसरी फोटो में पुलिस सुनील ग्रोवर को डंडे मारते हुए नजर आ रही हैं।

सुनील ग्रोवर ने इस फोटो के साथ लिखा- कुछ देर चलते ही। सुनील ने अपना ही मीम को शेयर करते हुए लिखा- हाहाहा।। भगवान के लिए अपने घरों में रहो। सुनील ने एक और फोटो मीम शेयर किया है, जिसमें वह गुत्थी के अवतार में नजर आ रही हैं।

बता दे, भारत में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 658 से ज्यादा हो गया है। वहीं इस जानलेवा वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है। भारत में आज महाराष्ट्र में 3, कर्नाटका में 5, तेलांगना में 3, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 4, राजस्थान में 2, दिल्ली में , पंजाब में 2। हरियाणा में 1, तमिल नाडू में 1, मध्यप्रदेश में 5, जम्मू-कश्मीर में , बिहार में 2 नए मामले सामने आए है।