सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सोनम-आनंद का लिपलॉक वीडियो, क्या आपने देखा?

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) का एक लिपलॉक वीडियो न्यू ईयर पर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद सोनम कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा 'पिछला दशक सबसे शानदार रहा। मैंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया। कई अमेजिंग लोग मिले जो जीवनभर के लिए दोस्त बन गए। मैंने बहन रिया कपूर के साथ तीन फिल्‍में बनाई। इससे ये समझ में आया कि बहनें अच्‍छी पार्टनर होती हैं।'

आगे सोनम लिखती है कि मैं अपने सोलमेट से मिली, हमने शादी की और अपना घर बनाया। लेकिन इस दशक में अधिकांश ने मुझे सिखाया है कि जीवन के कई रास्ते हैं और केवल एक रास्ता है जिसे हमें सही इरादों के साथ पूरा करना चाहिए। सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया।

आपको बता दे, सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी कर ली थी। वही वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में काम करती नजर आई थीं। फिल्म में सोनम ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने मुख्य किरदार निभाए थे। इसके अलावा वो जोया फैक्टर में नजर आईं। फिल्म में दुलकर सलमान उनके अपोजिट रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।