
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से फेसम शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के घर जल्द शहनाई बज सकती है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी इस साल एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी कर सकती हैं। दरअसल, जहीर इकबाल ने हाल ही में सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें I love You कहा. जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अब सोनाक्षी ने खुद अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक खास पोस्ट शेयर की है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया। जिसमें लिखा है, 'मी टू मीडिया: क्यू हाथ धो कर मेरी शादी करना चाहते हो?' इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान के एक डायलॉग का लिप-सिंक करते हुए कहती हैं, 'अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।' वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो।
जहीर ने भी किया कॉमेंटसोनाक्षी के इस मजेदार वीडियो पर खुद जहीर इकबाल ने भी रिएक्ट किया है। जहीर इकबाल में सोनाक्षी के वीडियो पर ढेर सारी हंसने वाली इमोजी शेयर की हैं। सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उनके चाहने वाले उनके वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लाइक कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से ये तो साफ कर दिया है कि वो अभी शादी नहीं कर रही हैं। लेकिन जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। खैर, हम तो यही कहेंगे कि सोनाक्षी खुश रहें।