शिल्पा के मां बनने की खबर पर फराह का आया ये रिएक्शन,फैन्स हैरान

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कुंद्रा सेरोगेसी की मदद से एक बार फिर मां बन गई है। शिल्पा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया है। शिल्पा के ऐसे अचानक मां बनने की खबर से सभी थोड़े से सरप्राइज हैं। फैंस भी हैरान हैं। फैंस लगातार कमेंट कर उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट कब थी जो मां बन गईं।

इसी बीच मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट किया। फराह खान ने कमेंट बॉक्स में लिखा- थैंक्यू गॉड, अब मैं इससे ज्यादा इसे सीक्रेट नहीं रख सकती थी। bless bless & bless।

फराह के कमेंट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि शिल्पा ने भले ही सबसे इस बात को छ‍िपाकर रखा लेकिन फराह को इस बारे में सब कुछ पहले से पता था।

सेरोगेसी की मदद से मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी

फराह के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट किया और उन्हें बधाई दी। मलाइका अरोड़ा ने लिखा- 'ढेर सारी बधाई हो और हमेशा तुम पर कृपा बनी रहे।' टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी शिल्पा को बधाई दी। इसके अलावा भारती सिंह, अमिताभ बच्चन की बेटी रिद्धिमा कपूर, नेहा धूपिया, नीलम कोठारी ने भी दूसरी बार मां बनने पर शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें बधाई दी।

बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ। शिल्पा ने इस खबर को 21 फरवरी को पब्लिक किया। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं। शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

इन दिनों शिप्ला पति राज कुंद्रा और बेटे वियान संग अपनी लाइफ खुशी से एन्जॉय कर रही हैं। अब बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो सब्बीर खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं।