सेरोगेसी की मदद से मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) सेरोगेसी की मदद से एक बार फिर मां बन गई है। शिल्पा शेट्टी के घर बेटी ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नंवबर 2009 को शादी के बंधन में हैं। शिल्पा पहले से एक बेटे की मां हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बन गई हैं।

इन दिनों शिप्ला पति राज कुंद्रा और बेटे वियान संग अपनी लाइफ खुशी से एन्जॉय कर रही हैं। अब बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वो सब्बीर खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं।