हॉट अंदाज में शर्लिन चोपड़ा ने खेली होली, Photos और Videos ने फैन्स के उडाए होश

शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी हॉट फोटोज और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। फैन्स शर्लिन की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद करते है। ऐसे में होली के मौके पर शर्लिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। तस्‍वीरों और वीडियो में शर्लिन सफेद रंग की साड़ी पहन हॉट डांस कर रही हैं। वहां उनके ऊपर पानी और रंग की बौछार हो रही है। शर्लिन को इंस्‍टाग्राम पर 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जैसे ही उन्‍होंने यह वीडियो और फोटो शेयर किया, तुरंत फैंस ने इन्‍हें वायरल कर दिया। उनके वीडियो को अब तक 2 लाख 10 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। तस्‍वीर को 82 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चूके है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शर्लिन चोपड़ा ने ऐसे हॉट वीडियोज से फैंस के होश उड़ाए हों। पहले भी कई बार वह ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। दीवाली और क्रिसमस पर भी वह सेमी न्‍यूड होकर फोटोज शेयर कर चुकी हैं।

बता दे, शर्लिन प्‍लेबॉय मैगजीन के न्‍यूड फोटोशूट के बाद काफी विवादों में रही थीं। उन्‍होंने इसके लिए काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी। शर्लिन चोपड़ा ने कई हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। फिल्मों में असफलता मिलने के बाद प्रसिद्धि पाने के लिए शर्लिन ने न्यूड फोटोशूट करना शुरू कर दिया।