आर्यन की रिहाई पर फैसले के वक्त अपने घर ‘मन्नत’ में नहीं मुंबई के इस होटल में थे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख ख़ान के लिए 28 अक्टूबर का दिन बहुत बड़ा था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दे दी है। आर्यन की जमानत की खबर सुनकर गौरी खान रो पड़ी। शाह रुख और गौर को बधाईयों के फोन आने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस वक्त आर्यन की ज़मानत अर्जी पर कोर्ट फैसला सुना रहा था उस वक्त शाहरुख़ ख़ान पर ‘मन्नत’ में नहीं थे। शाहरुख़ ख़ान मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे। इंडिया टुडे से बात करते हुए शाह रुख के परिवार के किसी करीबी ने बताया, ‘शाहरुख लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन से परेशान थे और उससे बचना चाहते थे, इसलिए वो कुछ हाल ही में मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रुकने के लिए चले गए थे। यहां जाने के लिए उन्होंने अपनी उस कार का इस्तेमाल नहीं किया जिससे वो अमूमन सफर करते हैं। बल्कि वो अपनी Hyundai Creta से होटल गए थे’।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों शाहरुख के घर के बार लोगों को जमावड़ा लगा हुआ था। शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर खड़े होकर उनका और आर्यन का सपोर्ट कर रहे थे। कल जब आर्यन के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया तो फैंस ने ‘मन्नत’ के बाहर जश्न भी मनाया।

आपको बता दें कि आर्यन को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को एक क्रूज पर छापेमारी के दौरान रेव पार्टी से हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्होंने आर्यन को अरेस्ट कर लिया था। जिन्हें 25 दिन बाद 28 अक्टूबर को बेल मिली।