फिल्म अभिनेता संजय दत्त की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संजय दत्त को ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। फिलहाल संजय दत्त को नॉन-कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सब ठीक रहा तो कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि संजय दत्त इस समय परिवार से दूर रह रहे हैं। लॉकडाउन के समय से ही मान्यता दोनों बच्चों शहरान व इकरा के साथ दुबई में हैं और वहां से वापस नहीं आ पाई हैं। संजय दत्त काफी समय से अपनी फैमिली को मिस कर रहे हैं। आपको बता दे, 29 जुलाई, 1959 को मुंबई में जन्में संजय ने 10 दिन पहले ही अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। वे दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के इकलौते बेटे हैं। संजय ने तीन शादी की है। संजय दत्त की पहली शादी एक्ट्रेस ऋचा शर्मा से (1987) हुई थी, लेकिन साल 1996 में ऋचा की ब्रेन ट्यूमर से डेथ हो गई। इसके बाद उन्हें रिया पिल्लई का साथ मिला और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों ने तलाक ले लिया (1998 - 2005)। रिया से अलग होने के बाद संजय ने मान्यता से तीसरी शादी (2008) की, जिनसे उनके 2 जुड़वां बच्चे शाहजान और इकरा हैं।
ट्विटर पर संजय दत्त ने दी हेल्थ अपडेटसंजय दत्त ने ट्विटर पर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने लिखा है, 'मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं एकदम ठीक हूं। फिलहाल मेडिकल ऑब्जरवेशन में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ की मदद से मैं एक या दो दिन में घर पहुंच जाऊंगा। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।'
अस्पताल ने कहा- वे एकदम ठीक हैंन्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लीलावती हॉस्पिटल की ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'संजय दत्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन वे मेडिकल ऑब्जरवेशन के लिए अब भी वहां भर्ती हैं। वे एकदम ठीक हैं।'
28 अगस्त को रिलीज होगी सड़क 2वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'सड़क 2' 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास शमशेरा, भुज, केजीएफ, पृथ्वीराज और तोरबाज जैसी फिल्में है।