प्रियंका को लेकर फिर बोले सलमान, ड्रीम प्रोजेक्ट था ‘भारत’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) द्वारा सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘भारत (Bharat)’ में नजर नहीं आ रही हैं। उनके द्वारा छोड़ी गई फिल्म को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने पूरा किया है। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) है कि उनको भूल ही नहीं पा रहे हैं। वे इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और अपने हर साक्षात्कार में प्रियंका को जरूर याद करते हैं। अब एक बार फिर प्रियंका को लेकर सलमान खान (Salman Khan) ने एक बड़ा खुलासा किया है। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का ड्रीम प्रोजेक्ट था ‘भारत (Bharat)’। सलमान की मानें तो प्रियंका इस फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड थीं लेकिन बाद में उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। जब सलमान (Salman Khan) से पूछा गया कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि प्रियंका (Priyanka Chopra) इस फिल्म के किरदार के लिए सही नहीं थीं। सलमान ने कहा ‘ऐसा नहीं है, लेकिन पहले प्रियंका इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत इच्छुक थीं। पहले हम सलमान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर, कैटरीना को लेने की ही सोच रहे थे, लेकिन अली ने कहा कि उन्हें एक हिंदुस्तानी लडक़ी की तलाश है।

सलमान ने आगे कहा मैंने अली से कहा कि कैटरीना क्यों नहीं इस रोल के लिए सही हैं। वह पिछले 20 सालों से इंडिया में रह रहीं है लेकिन अली ने कहा कि प्रियंका का फोन आया था। सलमान ने यह भी कहा इसके बाद प्रियंका ने निक से शादी कर ली, लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है। खैर उन्होंने वही किया जो वह चाहती थीं और कैटरीना को वही मिला जिसकी वह हकदार हैं।