ऋषि कपूर के घर वापस लौटने पर रणबीर और रिद्धिमा ने कुछ इस तरह किया स्वागत

कपूर फैमिली (Kapoor Family) के लिए ये समय किसी त्योहार से कम नहीं है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न्यूयॉर्क से कैंसर (Cancer) का इलाज कराकर वापिस भारत (India) लौट आए है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क कैंसर का इलाज कराने गए थे। करीबन 1 साल न्यूयॉर्क में एक्टर का इलाज चला। ये वक्त ऋषि कपूर के लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन इस मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) हाथ थामे रहीं। वो उनका सपोर्ट सिस्टम बनी रहीं।

घर में ऋषि कपूर का स्वागत भी बेहद ही सिंपल, मगर शानदार तरीके से किया गया। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- इस सिंपल से बैलून में बेहद प्यार है। बता दें नीतू ने जो फोटो शेयर की है वो एक बैलून की तस्वीर है। बैलून पर लिखा है- 'welcome home dad'।

ऋषि के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा कपूर (Ridhima Kapoor) भी उनसे मिलने के लिए अक्सर जाते रहते थे। कई बॉलीवुड सितारे ऋषि कपूर से मिलने और उनकी सेहत का हाल-चाल जानने के लिए न्यूयॉर्क भी पहुंचे। सभी को ऋषि के वापस आने का बेसब्री से इंतजार था। रिद्धिमा ने मां-पापा के वापस आने की खबर भी पहले ही इंस्टाग्राम पर साझा कर दी थी।

दोनों बच्चे ऋषि से काफी करीब हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि अपने पिता की बीमारी के बारे में जानने के बाद किस तरह रणबीर कपूर की आंखों से आंसू गिरने लगे थे और उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था।