कैंसर फ्री होकर पत्नी नीतू के साथ भारत लौटे ऋषि कपूर, न्यूयॉर्क में चल रहा था इलाज

पिछले एक साल से न्यूयॉर्क (Newyork) में कैंसर (Cancer) का इलाज करा रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आखिरकार बीती रात भारत लौट आए है। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक्टर को पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ स्पॉट किया गया। ऋषि और नीतू कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिए। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। ऋषि कपूर कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं नीतू कपूर ब्लैक टॉप, डेनिम जींस और ब्लैक श्रग में दिखीं। ऋषि-नीतू कपूर के भारत लौटने से उनके घर में खुशियों का माहौल है। सोमवार को रिद्धिमा कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी थी कि ऋषि-नीतू भारत लौट रहे हैं।

आपको बता दे, ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क कैंसर का इलाज कराने गए थे। करीबन 1 साल न्यूयॉर्क में एक्टर का इलाज चला। ये वक्त ऋषि कपूर के लिए बेहद मुश्किल था। लेकिन एक्टर ने मजबूती के साथ कैंसर से जंग लड़ी और जीती भी। इलाज के दौरान ऋषि कपूर की सेहत में गिरावट आई थी। पर अब उन्हें देखकर लगता है कि उनकी सेहत पहले से बेहतर हुई है।

ऋषि कपूर की पत्नी ने इस मुश्किल घड़ी में पति का बखूबी साथ निभाया। वे भी 1 साल पहले ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क गई थीं। वे हर मोड़ पर ऋषि कपूर का सपोर्ट सिस्टम बनकर रहीं। इस बीच वे एक भी बार भारत नहीं आईं। ऋषि कपूर को उनकी बीमारी के दौरान परिवार, दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स का काफी सपोर्ट मिला। अक्सर न्यूयॉर्क में सेलेब्स एक्टर के मिलते थे और उनकी सेहत का हालचाल लेते थे।

ऋषि कपूर को मुंबई लौटने का बेसब्री से इंतजार था। वे अपने देश और घर को बेहद मिस कर रहे थे। मुंबई लौटकर ऋषि कपूर कितना खुश हैं इसका अंदाजा एयरपोर्ट से सामने आई उनकी तस्वीरों से मिलता है। ऋषि कपूर फिल्मों में काम करने के लिए बेताब हैं। उम्मीद है जल्द फैंस उन्हें किसी फिल्म में देखें