पिता ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन नहीं कर पाई रिद्धिमा, फोटो शेयर कर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

बॉलिवुड के जिंदादिल अभ‍िनेता ऋष‍ि कपूर पंचतत्‍व में विलीन हो गए हैं। नम आंखों से परिवार और फैन्‍स ने गुरुवार शाम 4:15 बजे उन्‍हें आख‍िरी विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ। लॉकडाउन को देखते हुए अंतिम क्रिया की व‍िधी आधे घंटे से भी कम समय में संपन्न कर दी गई। इस दौरान ऋषि के परिजनों और करीबियों सहित 24 लोग ही श्‍मशान घाट के अंदर जा सके। हालांकि, तमाम कोश‍िशों के बावजूद बेटी रिद्धिमा दिल्ली से नहीं आ पाईं। हालांकि ऐसे में उन्होंने अपने पिता के बारे में एक पोस्ट लिखी है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर पिता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा।

पिता के लिए रिद्धिमा ने लिखी ये बात

उन्होंने अपनी और ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पापा मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मेरे ताकतवर योद्धा। मैं आपको हर दिन याद करूंगी। मैं रोज आपकी फेस टाइम कॉल्स को मिस करूंगी। हम फिर दोबारा मिलेंगे पापा। आई लव यू। आपकी मुश्क।'

बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहनी को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है। उन्हें दिल्ली से मुंबई जाने के लिए मूवमेंट पास मिला है। दिल्ली पुलिस को कोई दिक्कत नहीं है वो अपने अरेंजमेंट से, चाहे तो सड़क से या प्लेन अगर मिलता है तो मुंबई जा सकती है। ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है। सुबह साढ़े दस बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया है।

आपको बता दे, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोग ही मौजूद थे। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद थे। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां बाद में पहुंचे। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।