ऋषि कपूर की मौत के बाद करीना ने शेयर की तैमूर की फोटो, हुई ट्रोल, यूजर बोले - आप मजाक कैसे कर सकती है

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन 30 अप्रैल को हो गया था। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मायूसी छा गई है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे थे। ऋषि कपूर की भतीजी एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareen Kapoor Khan) ने भी ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ थ्रोबैक फोटोज जरूर शेयर की थीं। लेकिन इस बीच करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर सैफ और तैमूर की एक फोटो शेयर की है। अब वैसे तो उस फोटो में कुछ गलत नहीं है, लेकिन करीना की टाइमिंग को देखते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल करीना ने 2 मई को तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर की। जिसमें सैफ, तैमूर के बाल काटते हुए दिख रहे हैं। इसमें तैमूर ग्रे टी-शर्ट पहने हुए बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सैफ हाथ में कैंची लिए उनके बाल काट रहे हैं। करीना ने इसके साथ लिखा, 'किसी को हेयरकट लेना है?' इसी फोटो के लिए करीना ट्रोल हो रही हैं। कई लोगों को इस बात पर हैरानी है कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके परिवार के सदस्य का निधन हुआ है और वो ऐसी फोटो शेयर कर रही हैं।

एक यूजर कमेंट करते हैं- आपके परिवार का अभी-अभी कितना बड़ा नुकसान हुआ है। आप मजाक कर भी कैसे सकती हैं?

वहीं एक दूसरे यूजर भी इसी तल्ख अंदाज में करीना पर सवाल खड़े किए। वो लिखते हैं- क्या इस समय आपको उदास नहीं होना चाहिए था? आपको कुछ भी पोस्ट नहीं करना चाहिए था।'

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'एंजॉय कैसे कर लेते हो यार, 2 दिन भी पूरे नहीं हुए अभी तक।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घर में डेथ हुई है अभी अभी, तुमको पोस्ट डालने की पड़ी है। फेक बॉलीवुड की दुनिया, स्टारडम के लिए कुछ भी।'

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना पिछले महीने रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं थीं। खास बात ये है कि अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म है। इरफान खान का निधन ऋषि कपूर से एक दिन पहले 29 अप्रैल को हुआ था। करीना ने अंग्रेजी मीडियम के सेट से इरफान के साथ फोटो शेयर कर शोक प्रकट किया था।