रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीर पर लिखा ये खास कैप्शन, देखे तस्वीर

पॉप्युलर रेसलिंग स्टार जॉन सीना को बॉलिवुड स्टार्स बेहद पसंद है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फोटो पोस्ट किया था। वही अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। रणवीर सिंह ने मूंछें हटाने के बाद इस तस्वीर को शेयर किया है। इस पोस्ट का सबसे खास इसका कैप्शन है। रणवीर ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ए चिकने...

दरअसल, अगली फिल्म '83' के लिए रणवीर सिंह ने मूंछें बढ़ाई थीं। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। बता दे, रणवीर सिंह फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 83 में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण हैं। रणवीर पांचवी बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में नजर आएंगी। अब फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद रणवीर सिंह ने अपनी शेव क्लियर कर ली है।

हालाकि, रणवीर सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है उसकों उनकी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' लुक माना जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स तले हो रहा है। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर करेंगे। रणवीर इस फिल्म के लिए अपने गुजराती दोस्तों से मिल रहे हैं और उनके हाव भाव के साथ साथ गुजराती लहजे में हिंदी बोलने का अभ्यास भी कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद वह करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म तख्त की तैयारी शुरू करेंगे।

बता दे, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी चर्चा में रहती है। इससे पहले रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा था- मेरी पत्नी से अच्छा मेरी पत्नी का किरदार कौन निभा सकता है?