एक बार फिर अतरंगी अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

हर बार अपने यूनीक स्टाइल के साथ नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर एकदम नए लुक में नजर आए हैं। दरअसल, रणवीर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें वे एक अलग ही अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में रणवीर सिंह गुची का आउटफिट पहने हुए है और उनके लंबे बाल है। इन फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, मेरा प्यार Alessandro। उन्होंने फोटोज के साथ @gucci, @alessandro_michele को टैग किया है। रणवीर सिंह की इन लेटेस्ट फोटोज पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स तक जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर के दोस्त अर्जुन कपूर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, वीर लेटो। वहीं, एक्टर के लुक पर जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं।

फोटो में रणवीर सिंह स्काई ब्लू कलर का ट्रैकसूट पहने और ब्लैक लेदर लेडीज हैंडबैग हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में रणवीर अपने कपड़ों के ऊपर बेज कलर का चेक ओवरकोट डाले, सिर पर रेड हैट लिए नजर आ रहे हैं। एक अन्य में वे कैमरे की तरफ देखते चेहरे पर नो इमोशन वाले भाव में देखे जा सकते हैं। उनका यह अतरंगी फैशन लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का साधन बना हुआ है।

आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ओह! ओह! ओह!!! वहीं हिमेश रेशमिया ने रणवीर के लुक की तारीफ करते हुए लिखा, ऐतिहासिक।

बन रहे मीम्स

रणवीर सिंह इस नए लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है। एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर और दीप‍िका पादुकोण के साथ ये जवानी है दीवानी फिल्मी का पॉपुलर सीन शेयर किया। मीम पर एक तरफ रणवीर और दूसरी तरफ दीप‍िका का मशहूर डायलॉग- जितना भी ट्राय कर लो बनी ये सुधरने वाला नहीं है।

एक यूजर ने मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेरेड लेटो के साथ रणवीर की फोटो शेयर की है। रेड आउटफिट में जेरेड का लुक और ब्लू में रणवीर का, काफी हद तक एक जैसा नजर आ रहा है।

एक यूजर ने रणवीर की फोटो पर लिखा- बाबा रणवीर सिंह। इंस्टाग्राम पर रणवीर के कमेंट बॉक्स भी ट्रोल्स से भर गए हैं। एक यूजर ने रणवीर को दीप‍िका प्लस बप्पी लाह‍िड़ी का कॉम्बीनेशन बता दिया है।

कुछ ने रणवीर के इस स्टाइल को फिल्म पद्मावत में उनके ख‍िलजी के लुक से तुलना की है। यूजर ने लिखा- खली बली हो गया। तो दूसरे ने लिखा- लो गहने भी चुरा लिए दीप‍िका के।