दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में खरीदा 22 करोड़ का बंगला, शाहरुख और विरुष्का के आलीशान घर भी हैं इस इलाके में

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक शानदार बंगला खरीदा है। 9000 स्क्वेयर मीटर जमीन पर बने इस बंगले में 5 बेडरूम हैं। बॉलीवुड के चर्चित कपल के लिए यह हॉलिडे होम होगा। दीपिका और रणवीर अभी मुंबई के प्रभादेवी इलाके में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। यह अपार्टमेंट दीपिका पादुकोण ने 2010 में खरीदा था और शादी के बाद वह रणवीर के साथ इसमें रहने लगीं।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में जो जमीन खरीदी है, उसमें दो बंगले हैं। इसके अलावा एक नारियल और एक सुपारी का बाग भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले पिछले महीने दीपिका ने बेंगलुरु ने एक एक्सपेंसिव सर्विस अपार्टमेंट खरीदा था। यह प्रॉपर्टी अभी उनके होम-टाउन में अंडर कंस्ट्रक्शन है जिसकी कीमत भी करोड़ों में है। 2014 में दीपिका ने ब्यूमोंड बिल्डिंग के 30वें फ्लोर पर एक और फ्लैट खरीदा थ। 2319.50 स्क्वायर फीट में बने इस फ्लैट की कीमत 23.75 करोड़ थी। खास बात ये है कि 33 फ्लोर की इस बिल्डिंग के 26वें माले पर दीपिका खुद रहती हैं।

दीपिका पादुकोण ने 'पद्मावत' रिलीज से पहले देश से बाहर लंदन के एक पॉश इलाके में भी घर खरीदा था। इसके पहले वे गोवा में भी रणवीर सिंह के साथ मिलकर एक बंगला खरीद चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अपना घर खरीदने से पहले कुछ वक्त पाली हिल वाले घर में भी बिताया है।

दीपिका और रणवीर सिंह से पहले कई स्टार्स यहां अपना फार्महाउस बना चुके हैं, जिनमें शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तथा राहुल खन्ना भी शामिल हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अलीबाग में लैविश हॉलिडे होम है। किंग खान की इस प्रॉपर्टी का नाम Deja Vu farms है। इसमें खूबसूरत स्विमिंग पूल, ट्री हाउस, हैलीपैड से लेकर आलीशान डाइनिंग एरिया मौजूद है। शाहरुख खान पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन या हॉलिडे मानने के लिए अलीबाग जाते हैं। शाहरुख का ये घर 19,960 स्क्वायर मीटर तक फैला है। ये सी-फेसिंग है। शाहरुख खान ने अपने इस हॉलिडे होम में कई सारे बर्थडे सेलिब्रेट किए हैं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बी-टाउन की नामी हस्तियां यहां शिरकत कर चुकी हैं। इस घर की कीमत 14.67 करोड़ बताई जाती है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वीकेंड गेटवे के लिए अपने अलीबाग वाले घर में जाते हैं। वहां वे फैमिली संग भी स्पॉट किए जाते हैं। अलीबाग के अपने हॉलिडे होम में विरुष्का शॉर्ट ट्रिप के लिए जाते हैं। अप्रैल में पूरे देश में लॉकडाउन लगने से पहले कपल यहीं मौजूद था।

राहुल खन्ना

एक्टर राहुल खन्ना की भी आलीबाग में आलीशान प्रॉपर्टी है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अलीबाग स्थित होम पर समय बिताते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं।