शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट, 'ताऊ' रणधीर कपूर ने कह डाली ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर छाई हुई है। आपको बता दे, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी दो महीने पहले 14 अप्रैल 2022 को ही हुई थी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मम्मी-पापा बनने के लिए तैयार हैं, इसलिए फैंस के साथ परिवार का हर सदस्य सातवें आसमान पर है। दादा बनने वाले रणबीर के ताऊ यानी रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) भी इस खबर से काफी खुश हैं। उन्होंने पहली बार इस खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में रणधीर ने कहा है, “बहुत अच्छी बात है। मैं बेहद खुश हूं।” बता दें कि रणधीर कपूर ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं। शादी में रणबीर कपूर और रणधीर कपूर की खूबसूरत तस्वीर सामने आई थी। रणधीर कपूर के इस रिएक्शन से साफ जाहिर हो रहा है कि वो भी इस नए मेहमान का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में आलिया ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देते हुए एक तस्वीर साझा की थीं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी सोनोग्राफी करवाती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके पति रणबीर स्क्रीन पर बच्चे को देख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा था, ‘हमारा बच्चा, जल्द आ रहा है।’ उन्होंने कैप्शन के नीचे एक इनफिनिटी का चिह्न, एक लाल दिल इमोजी और एक स्टार का इमोजी भी साझा किया था।

आपको बता दें आलिया रणबीर के रिश्ते की शुरआत 'ब्रह्मास्त्र' से हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दोनों साथ नजर आएंगे। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। यह पहला मौका होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस समय आलिया भट्ट फिलहाल लंदन में ‘गैल गैडोट’ के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एरपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।