ऋषि-नीतू की तरह रणबीर-आलिया ने भी शादी में किया ऐसा, ये फोटो है सबूत

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की। शादी के बाद आलिया-रणबीर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आलिया और रणबीर ने शादी के बाद परिवार और दोस्तों संग खुशियां मनाई थीं। साथ ही दोनों मिलकर आफ्टर पार्टी में जमकर नाचे। लेकिन क्या आपको पता है कि रणबीर और आलिया की शादी का सेलिब्रेशन काफी हद तक ऋषि कपूर और नीतू कपूर के वेडिंग सेलिब्रेशन से मिलता जुलता था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के सेलिब्रेशन में जाम भी छलके थे। ऐसे में न्यूली वेड कपल ने शैम्पेन पी। आलिया और रणबीर के कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों को साथ में चियर्स करते और शैम्पेन पीते देखा जा सकता है। वैसे ऐसा ही कुछ नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने अपनी शादी में भी किया था।

फैंस ने नोटिस किया कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की फोटोज भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी हैं। पुरानी फोटो में ऋषि और नीतू को अपनी शादी पर ड्रिंक लिये बैठे देखा जा सकता है। फोटो में नीतू कपूर दुल्हन के जोड़े में हैं तो वहीं ऋषि कपूर सेहरा बांधे बैठे हैं। दोनों अपनी ड्रिंक्स को हाथ में लिये चियर्स करते दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही फोटो रणबीर और आलिया का भी है।