अलग हुए राजकुमार हिरानी और विधु चोपड़ा, ‘मुन्नाभाई-3’ अकेले बनाएंगे राजकुमार

इस वर्ष जनवरी के अंत में निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी पर विधु विनोद चोपड़ा के बैनर की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीडिऩ का आरोप लगाया था, जिसके चलते विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ से बतौर निर्माता हटा दिया था। अपनी फिल्मों के जरिए लोकप्रिय हुए राजकुमार हिरानी ने अपने बैनर की स्थापना के बाद भी कभी विधु से स्वयं को अलग नहीं किया। उनकी अन्तिम फिल्म ‘संजू’ भी उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ बनाई। लेकिन विनोद ने उन्हें आरोपों के चलते बतौर निर्माता एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा के बोर्ड से हटा दिया था। यह राजकुमार हिरानी का सरासर अपमान था। अब राजकुमार हिरानी ने अपनी फिल्मों को अपने ही बैनर तले बनाने का निर्णय लिया है।

डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार हिरानी अपनी नई फिल्म ‘मुन्ना भाई-3’ को अपने बैनर राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले बनाएंगे। इस समाचार के अनुसार राजकुमार ने मुन्ना भाई-3 की पटकथा पूरी कर ली है और वो इसे खुद ही निर्मित करेंगे। उन्होंने फिल्म के लिए कुछ कलाकारों से बात भी की है, जिनको वो इस फिल्म में लेना चाहते हैं। जल्द ही इसकी कास्टिंग की घोषणा होगी और फिर फिल्म शुरू होगी। इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी का होना तय है यह निश्चित है।