शिल्पा शेट्टी के पति राज ने किया रणवीर सिंह को कॉपी, देखे ये Funny Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra( की शादी को 11 साल हो गए हैं। दोनों ने 22 नवंबर 2009 में सात फेरे लिए थे। शिल्पा और राज काफी लविंग और कूल कपल हैं। श‍िल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सोशल मीड‍िया पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं। दोनों साथ में अक्सर मस्ती करते दिखते हैं। हाल ही में राज ने एक और फनी वीड‍ियो शेयर किया है जिसमें वे एक्टर रणवीर सिंह की कॉपी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म गोल‍ियों की रासलीला: रामलीला के फेमस गाने ततड़-ततड़ में रणवीर के गाने पर डांस किया है। वीड‍ियो देख आप भी हंस पड़ेंगे।

दरअसल, राज ने रिफेस ऐप का इस्तेमाल करते हुए रणवीर सिंह की जगह अपने चेहरे को डाला है। डांस स्टेप से लेकर बॉडी फ्लॉन्ट करने तक हर जगह रणवीर नहीं राज कुंद्रा दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीड‍ियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग राज को रणवीर के लुक में देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

इस वीड‍ियो को शेयर करते हुए राज ने लिखा- 'मेरे ऐब्स इतने अच्छे नजर आ रहे हैं...क्या बोलूं...मिड वीक मस्ती'। इसपर श‍िल्पा ने भी कमेंट करते हुए लिखा- 'Uh! ये वो ऐब्स नहीं हैं जो मैंने कहा था'। राज इससे पहले भी अपनी फनी वीड‍ियो शेयर कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों पति-पत्नी ने लोगों का खूब मनोरंजन भी किया था।