मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने के आरोप है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राज कुंद्रा के साथी रयान थारप भी उनके साथ हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने रयान थारप को भी मुंबई के नेरुल इलाके से गिरफ्तार कर किया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
इस बीच खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।