5 स्टार होटल में इस बॉलीवुड एक्टर ने आर्डर किए 2 केले, बिल आया तो उड़े होश

यह तो हम सभी जानते है कि फाइव स्टार होटल में रहना वहां का खाना बड़ा महंगा होता। मोटे-मोटे बिल थमा दिए जाते है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस (Rahul Bose) के साथ हुआ। उन्हें भी फाइव स्टार होटल ने मोटा बिल थमा दिया। हालाकि इसमें कोई चौकाने वाली बात नहीं है क्योकि बॉलीवुड एक्टर्स की कमाई के हिसाब से यह मामूली बात है लेकिन इसमें सोचने वाली बात यह है कि एक्टर को जो बिल थमाया गया वो दो केलों का था। दरहसल, राहुल जिम में वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो केले ऑर्डर किए। उनका किया गया ऑर्डर तो सर्व हो गया। लेकिन उसके बाद जो बिल आया वह हैरान करने वाला था। इसके एवज में उनसे 442.50 रुपए का बिल वसूला गया। मतलब दो केलों की कीमत 442.50 रुपए। बता दे, राहुल फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। वह वहां के JW Mariott होटल में रुके हैं। होटल में हुए इस एक्सपीरियंस की जानकारी राहुल ने ट्विटर पर शेयर की।

राहुल ने लिखा, इस पर यकीन करने के लिए आपको इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपकी जिंदगी के लिए नुकसानदायक नहीं हैं? JW Mariott chandigarh वालों से पूछिए। वीडियो में राहुल बता रहे हैं कि वह जिम में वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो केले ऑर्डर किए। उनका किया गया ऑर्डर तो सर्व हो गया। लेकिन उसके बाद जो बिल आया वह हैरान करने वाला था।

राहुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लग्जरी होटल के मनमानी कीमतों पर सवाल उठा रहे हैं।

- वरुण अत्री ने लिखा, सवाल ये है कि क्या इन्होंने ये केले ऑस्ट्रेलिया से इंपोर्ट करवाए थे।

- ऋषिकेश ने लिखा, अच्छा किया आपने ये वीडियो शेयर किया। कम से कम हमे ये पता लगा कि भविष्य में हमें कहां नहीं जाना है।

- असीम यादव ने लिखा, अगर आपने बनाना शेक मांगा होता तो इसकी कीमत अगले आईफोन के कीमत के बराबर होती।