भारत पहुंची प्रियंका, शूट करेंगी ‘द स्काई इज पिंक’ का अंतिम चरण

निक जोन्स (Nick Jonas) के साथ विवाह के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर से भारत वापस आई हैं। इस बार वे अपनी फिल्म ‘द स्काय इज पिंक (The Sky is Pink)’ के अन्तिम शेड्यूल को पूरा करने के लिए आई हैं। यह फिल्म इस वर्ष प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर बतौर नायक काम करते नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धडक़ने दो’ में प्रेमी प्रेमिका के रूप में नजर आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रियंका चोपड़ा बतौर नायिका फरहान अख्तर के निर्देशन में उनकी सफल सीरीज ‘डॉन’ में भी काम कर चुकी हैं। इस सीरीज की दोनों फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस बुधवार सुबह नई दिल्ली पहुंची। प्रियंका ने इस दौरान कहा कि ‘वापस आकर अच्छा लग रहा’ है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी और निक की एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ‘बेस्ट ट्रैवल बडी..हैलो दिल्ली, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’ प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘प्रियंका एक विज्ञापन संबंधी कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं हैं और वह गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी, जहाँ वह अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के अंतिम चरण की शूटिंग करेंगी।’,

कुछ दिनों पूर्व ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्किंग में एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक को अपनी कार के बाहर खड़े होकर किस कर रही थीं। इन तस्वीरों के साथ ही उनकी ऑस्कर समारोह में शिरकत करती हुई तस्वीरें भी वायरल हुईं जिनमें प्रियंका और निक एक-दूसरे को जीभ दिखाते हुए चिढ़ाते नजर आ रहे थे। इन दोनों तस्वीरों को असंख्य बार देखा और शेयर किया गया था।